Latest Post

आपके एक हजार रुपये तब और अब

Written By Unknown on Thursday, February 13, 2014 | 12:57 PM


Mon, 03 Feb 2014 10:59 AM (IST)

आपके एक हजार रुपये तब और अब
निवेश मूल्य / स्थिति साल भर पहले निवेश किए 1000 रुपये निवेश का मूल्य
30 जनवरी 30 जनवरी 23 जनवरी 30 दिसंबर
सोना 29800 (प्रति 10 ग्राम) 1021.77 1011.49 951.87
फॉरेक्स 62.41 (रुपये/डॉलर) 1009.83 1002.17 1132.11
बीएसई सेंसेक्स 20498.25 969.62 1011.03 1079.78 एनएसई जी-सेक कॉम्प. 350.73 1004.87 1009.80 1018.39
इक्विटी फंड्स (फीसद) -5.24 947.59 992.59 1029.21
बैलेंस्ड फंड्स (फीसद) -3.13 968.72 1000.82 1054.87
बॉन्ड फंड्स (फीसद) 0.61 1006.05 1011.37 1054.81
(स्त्रोत : वैल्यू रिसर्च)

इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार का क्रेज



इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार का क्रेज
ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में नई टेक्नोलॉजी और आकर्षक फीचर्स वाली कारों - टू-व्हीलर्स को लॉन्च कर देश और दुनिया की जानी-मानी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहतीं। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के दौर में ज्यादा माइलेज वाले वेहिकल हैं, तो इको-फ्रेंडली कार और महिलाओं की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए खास फीचर वाले स्कूटर भी..
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने रीवा ई-20 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इसे फ्यूचर कार के रूप में देखा जा रहा है। यह टाटा मोटर्स की नैनो कार को कड़ी टक्कर देगी। बिजली से चलने के लिए इसमें हाइ पावर बैटरी लगाई गई है। अगली पीढ़ी को ध्यान में रखकर इसमें तमाम नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस कार को चार लोगों के बैठने लायक बनाया गया है। कार के पिछले हिस्से में वायर युक्त केबल व प्लग डालकर इसे चार्ज करने की सुविधा दी गई है। इसे फुल चार्ज करने के बाद 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। रीवा की सीट बहुत ही आरामदायक है। इसमें स्मार्ट फोन से संबंधित अनेक फीचर्स के अपडेटेड वर्जन दिए गए हैं। इसकी बैटरी की क्षमता 105 किलोवाट की है।

10 साल के तन्हा बच्चे को मिले 16 लाख बर्थडे संदेश


facebook
फेसबुक लाइक्स
मिशिगन एक ऐसे बच्चे को जन्मदिन की 16 लाख से ज्यादा शुभकानाएं मिल चुकी हैं, जिसका एक भी दोस्त नहीं है। कॉलिन कनिंगम 10 साल का है। वह ऑटिजम जैसी ही एक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से कॉलिन का सामाजिक व्यवहार बहुत सीमित हो जाता है और स्कूल में उसके दोस्त नहीं बन पाते। 9 मार्च को उसका बर्थडे है। जब कॉलिन की मां ने बर्थडे पर एक पार्टी करने के बारे में उससे बात की तो उसने कहा कि कोई नहीं आएगा क्योंकि उसका कोई दोस्त नहीं है।

यह सुनकर अमेरिका के मिशिगन में एक रिचलैंड शहर में रहने वालीं जेनिफर ने अपने बेटे को शुभकामनाएं भेजने के लिए फेसबुक पर एक अपील जारी की। देखते ही देखते शुभकामनाओं का तांता लग गया। अब तक 16 लाख से ज्यादा शुभकामनाएं आ चुकी हैं।

जेनिफर ने अपने बेटे के बारे में लिखा है, 'वह पांचवीं क्लास में है। वह जिंदगी में पादरी या कॉमिडियन या फिर मिशनरी बनना चाहता है। वह ग्रूप ऐक्टिविटी में ज्यादा हिस्सा नहीं लेता लेकिन चर्च में खूब काम करता है।'

जेनिफर ने लिखा था कि कॉलिन के लिए उत्साह बढ़ाने वाले शब्द भेजें जो उसके लिए पार्टी से भी अच्छे हों। 2 फरवरी को यह संदेश पोस्ट किया गया और 9 फरवरी को पेज के लाइक्स 10 हजार से ज्यादा हो गए। जेनिफर इस पेज को गोपनीय रखना चाहती हैं ताकि कॉलिन को सरप्राइज दे सकें, लेकिन यह पेज आजकल मीडिया में छाया हुआ है। 

GUNDAY - 2014 - Full Movie Hindi

Written By Unknown on Wednesday, February 12, 2014 | 3:52 PM

Ragini MMS Original Full Hindi Movie

डबल करने की तैयारी में जुटी सरकार गैस के दाम



 

नई दिल्ली
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी और ऑइल मिनिस्टर वीरप्पा मोइली के खिलाफ केस फाइल करने के अरविंद केजरीवाल के कदम से बेपरवाह केंद्र सरकार 1 अप्रैल से नेचरल गैस के नए रेट्स को लागू करने के लिए कदम उठा रही है। ऑइल मिनिस्ट्री गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों से मुलाकात करेगी। इसमें कंपनी की तरफ से दी जाने वाली बैंक गारंटी के बारे में फैसला लिया जाएगा। रंगराजन फॉर्म्युले के तहत गैस के नए रेट के लिए बैंक गारंटी पूर्व शर्त है।

ऑइल मिनिस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'सैद्धांतिक तौर पर हमने बैंक गारंटी कैलकुलेट करने का रिलायंस का फॉर्म्युला मान लिया है। यह दो हिस्सों में होगा। पहली बैंक गारंटी मौजूदा कमी के लिए होगी, जिसका आकलन पिछले 3 महीने के प्रॉडक्शन डेटा के आधार पर किया जाएगा। दूसरी बैंक गारंटी के तहत हर तिमाही के बाद मौजूदा पीरियड के लिए राशि जोड़ी जाएगी।'

सरकार और इंडस्ट्री के अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया, 'ऑइल मिनिस्ट्री ने दो बैंक गारंटी के कैलकुलेशन के सिस्टम पर छोटे-छोटे मसलों को दूर करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के इग्जेक्युटिव्स की बैठक बुलाई है।' अधिकारियों ने बताया कि ऑइल मिनिस्ट्री ने इन मसलों के समाधान के लिए डिप्टी सेक्रेटरी नलिन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छह सदस्यों की कमेटी बनाई है, ताकि प्रस्तावों पर अंतर-मंत्रालय सलाह-मशविरे के लिए इसे सरकारी विभागों में भेजा जा सके।

कमिटी में ऑइल मिनिस्ट्री और डायरेक्टर जनरल ऑफ हाइड्रोकार्बन्स की बराबर हिस्सेदारी है। ईटी नाउ ने ऑइल मिनिस्ट्री के एक और सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया है कि बैंक गारंटी के लिए फाइनल गाइडलाइंस तय हो गई हैं और इस पर जल्द ही फाइनेंस और लॉ मिनिस्ट्री की राय ली जाएगी।'

अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज को तिमाही बैंक गारंटी देनी होगी। यह डी-1 और डी-3 से अनुमानित उत्पादन पर आधारित होगा। मौजूदा अनुमानों के मुताबिक, बैंक गारंटी में हर तिमाही रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी 6-7 करोड़ डॉलर होगी।'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को गैस की ऊंची कीमत की इजाजत मामले की न्यायिक समीक्षा के बाद ही मिलेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को होनी है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गैस की कीमत में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले के खिलाफ एफआईआर फाइल की। इसमें आईपीसी के सेक्शन 420 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत वीरप्ला मोइली और रिलायंस इंडस्ट्री के बॉस मुकेश अंबानी के खिलाफ मामला दायर किया गया है। ऑइल मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने केजरीवाल के आरोपों को राजनीतिक और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया है। एक अधिकारी के मुताबिक, केजरीवाल ने देवड़ा और मोइली पर आरोप लगाए हैं, जबकि जयपाल रेड्डी ने रंगराजन कमेटी बनाई थी।

डेजी शाह के खिलाफ हत्या की साजिश का केस सलमान की हिरोइन



DAISY-SHAH
डेजी शाह पर हत्या की साजिश का केस
मुंबई
हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से चर्चा में आई बॉलिवुड ऐक्ट्रेस डेजी शाह पर हत्या की साजिश का आरोप लगा है। भोजपुरी ऐक्टर सत्येंद्र सिंह ने खुद की हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश में डेजी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

भोजपुरी ऐक्टर के मुताबिक, उनकी कार को टक्कर मारी गई थी और वह मरते-मरते बचे थे। सत्येंद्र ने 18 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें डेजी शाह, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या और ऐक्टर रजनीश दुग्गल भी शामिल हैं।

दरअसल, दिसंबर 2013 में हुए एक कार हादसे में सत्येंद्र बुरी तरह से घायल हो गए थे। उस वक्त पुलिस ने इसे एक्सिडेंट करार दिया था, लेकिन अब सत्येंद्र सिंह ने इसे हत्या की साजिश बताकर सनसनी फैला दी है। यूपी के कन्नौज के रहने वाले सत्येंद्र ने कहा कि पहले उन्हें भी लगा था कि यह एक्सिडेंट है, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि उनकी कार को ओवरटेक कर रही कार के ड्राइवर ने उन्हें जान बूझकर धक्का मारा और वह ब्रिज से नीचे गिर गए।

भोजपुरी ऐक्टर सत्येंद्र ने कहा, 'सोडा फिल्म में मैं और डेजी लीड रोल में थे और गणेश एक गाना कोरियाग्राफ कर रहे थे। कमालिस्तान स्टूडियो में शूटिंग के दो दिन बाद मुझे क्रू ने इस प्रॉजेक्ट से बाहर करने की कोशिश की। मुझे कहा गया कि डेजी किसी मशहूर ऐक्टर के साथ काम करना चाहती हैं और मुझे बाहर करना चाहती हैं।' सत्येंद्र ने सोडा के निर्देशक वी. के. सिंह समेत फिल्म की यूनिट के 18 लोगों पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। सत्येंद्र का दावा है कि फिल्म में काफी पैसा लगाने के बावजूद उन्हें से बाहर कर दिया गया।

वहीं, ऐक्ट्रेस डेजी शाह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग करीब डेढ़ साल पहले की थी। उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्होंने महज एक गाना किया है और वह इसके बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं। इसके अलावा कोरियोग्राफर गणेश आचार्या ने भी आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी शिकायत की कोई जानकारी नहीं है।

: युवराज की कीमत से नाराज माल्या ने की शिकायत: IPL




Vijay-Mallya
विजय माल्या
बेंगलुरु
आईपीएल की नीलामी में युवराज सिंह के 14 करोड़ रुपए में बिकने पर विवाद खड़ा हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिक विजय माल्या ने कहा है कि उनकी टीम युवराज को चार करोड़ कम में खरीद सकती थी, क्योंकि 10 करोड़ पर नीलामी पूरी करने का संकेत दे दिया गया था। माल्या इस बात से नाराज हैं कि उसके बाद भी बोली लगाई गई और उन्हें युवराज सिंह के लिए 14 करोड़ रुपए की कीमत तक जाना पड़ा। उन्होंने इस बारे में एक शिकायत आईपीएल की गवर्नेंस काउंसिल को भी की है।

'टाइम्स नाउ' से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हमने शिकायत कर दी है, अब नतीजा तो पता नहीं क्या होगा। लेकिन हम युवराज को खरीद कर खुश हैं।'

नीलामी के दौरान माल्या ने 10 करोड़ रुपये की बोली लगाई, जिसके बाद मॉडरेटर ने नीलामी खत्म हो जाने का ऐलान कर दिया, लेकिन उसके बाद मॉडरेटर ने देखा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आगे भी बोली लगाना चाहती है तो उसने बोली आगे बढ़ाने की इजाजत दे दी।

गौरतलब है कि आरसीबी ने युवराज को 10 करोड़ रुपए में खरीद ही लिया था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स बीच में कूद पड़ी जिससे युवराज 14 करोड़ रुपए में बिके।

IPL नीलामीः सबसे महंगे खिलाड़ी बने युवराज



भारत के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण की नीलामी प्रक्रिया में 14 करोड़ रुपए में खरीदा। यह नीलामी बुधवार को बेंगलुरु में हुई और पहले दिन की नीलामी में युवराज को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा गया। दूसरा स्थान हासिल हुआ है दिनेश कार्तिक को, जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर हासिल किया। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन महंगे खिलाड़ी साबित हुए, जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा। डेयरडेविल्स ने भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज और पूर्व में चेन्नै सुपर किंग्स के सदस्य रह चुके मुरली विजय को पांच करोड़ रुपए में खरीदा। विजय नीलामी के दौरान बिकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। न्यू जीलैंड के तूफानी बल्लेबाज कोरी एंडरसन 4.50 करोड़ रुपये में बिके। उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

इस नीलामी प्रक्रिया में कई खिलाड़ियों को किसी टीम ने नहीं खरीदा। नहीं बिक पाए खिलाड़ियों में महेला जयवर्द्धने, जेसी राइडर, ब्रेट ली, रवि बोपारा, डेरेन ब्रावो, आर.पी. सिंह, मोहम्मद कैफ, वसीम जाफर, समित पटेल और ब्रैड हॉग को किसी टीम ने नहीं खरीदा। कुल 146 खिलाड़ियों को नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। नीलामी के पहले दिन 216 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई जिसमें से 60 क्रिकेटरों को खरीदार मिल गए, लेकिन कुल 68 प्रतिशत खिलाड़ी नहीं बिक पाए। इन खिलाड़ियों की गुरुवार को फिर से बोली लगाई जाएगी। नीलामी का पहला दिन बेहद दिलचस्प रहा। दो दिन चलने वाली इस नीलामी के पहले दिन कुल 212.35 करोड़ रुपए खर्च हुए।

पढ़ें: खिलाड़ियों की नीलामी का पूरा हाल 
ऑस्ट्रेलिया के एशेज मैच के हीरो मिचेल जॉनसन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा और जबकि उनके हमवतन डेविड वॉर्नर 5.5 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है। इधर, भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक कालिस को 5.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

नीलामी प्रक्रिया में 514 खिलाड़ियों की सूची में (169 भारतीय और 50 विदेशी खिलाड़ी) 219 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले खेल चुके हैं और 292 (255 भारतीय और 37 नए खिलाड़ी) नए खिलाड़ी हैं। इस सूची में 16 शीर्ष खिलाड़ी हैं जिन्हें आठ-आठ खिलाड़ियों के दो सेट में विभाजित किया गया है। 11 भारतीयों सहित 30 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका अधिकतम आधार मूल्य दो करोड़ रुपए (लगभग 3,20,000 डॉलर) है।

नरेंद्र मोदी के लिए कराया न्यूड फोटोशूट, बीजेपी नाराज

Written By Unknown on Monday, February 10, 2014 | 1:58 PM


मॉडल-ऐक्ट्रेस मेघना पटेल मोदी की ऐसी दीवानी हो गई हैं कि उनके लिए अपने सारे कपड़े उतार दिए। मेघना पटेल ने एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें उन्होंने अपना बदन सिर्फ मोदी के एक पोस्टर से ढका है।

इस फोटोशूट पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र बीजेपी यूनिट ने कहा कि यह तरीका गलत है। उन्होंने कहा, 'अगर किसी को मोदीजी के लिए प्रचार करना है तो पार्टी के तरीके से करे।'

लेकिन मेघना पटेल ने कहा कि यह बस उनका अपना प्यार जाहिर करने का तरीका है। उन्होंने कहा, 'मैंने कोई अश्लीलता नहीं फैलाई है, ये मेरा प्यार है, मोदीजी के लिए, देश के लिए और बीजेपी के लिए।'

जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं, यह एक बेहद बोल्ड फोटोशूट है। मेघना पटेल गुजरात से हैं और खुद को नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन बताती हैं। जाहिर है वह चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें और इसके लिए वह लोगों से वोट डालने की अपील कर रही है।

अपने फोटोशूट में उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगे हैं। मेघना पटेल बॉलिवुड में कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुकी हैं। उन्होंने मोहब्बतें, वेलकम और हलो डार्लिंग जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'कहानी चंद्रकांता की' नाम के टीवी सीरियल में भी आ चुकी हैं।

UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम के लिए दो मौके और बढ़े


upsc
तैयारी के तरीकों में करने होंगे बदलाव।
नई दिल्ली
UPSC के सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी करने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छी खबर है। यूपीएससी ने सभी कैटिगरीज के स्टूडेंट्स के लिए दो मौके बढ़ा दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने दो अतिरिक्त मौकों का प्रस्ताव पास कर दिया है। यह नियम 2014 से ही लागू हो जाएगा।

इन दो मौकों को पाने के लिए कैंडिडेट्स को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। इस साल प्रिलिमिनरी एग्जाम के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई है। सिविल सर्विसेज एग्जाम के जरिए यूपीएससी अन्य पदों के अलावा देश के सबसे बड़े पदों IAS, IFS, IPS और विदेश सेवा के अधिकारी चुनता है। इसकी परीक्षा तीन दौर में होती है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू से गुजरना होता है।

अभी इसके लिए एक कैंडिडेट को सर्वाधिक चार मौके लेने की इजाजत थी। लेकिन अनुसूचित जाति और जनजाति के कैंडिडेट्स के लिए मौकों की कोई सीमा तय नहीं है। ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए अभी सात मौके तय थे।

Double Zéro (Eric et Ramzy) | Film en entier - Francais (VF)

Written By Unknown on Sunday, February 9, 2014 | 1:58 PM

Double Zéro (Eric et Ramzy) | Film en entier - Francais (VF)

Jai Ho (2014) Full Movie | Latest Bollywood Movies | Watch in HD

Jai Ho (2014) Full Movie | Latest Bollywood Movies | Watch in HD

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. WELCOME MEDIA - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger